ममता बनर्जी के पास सिर्फ 9 ग्राम ज्वेलरी , जानिए बंगाल की सीएम कितनी संपत्ति की हैं मालिक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी आज भवानीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, करीब 12:30 बजे वह अपना नामांकन पर्चा भरेंगी।

पहले दो बार जीत चुकी हैं चुनाव

ममता बनर्जी भवानीपुर से दो बार पहले चुनाव जीत चुकी हैं। बता दें कि सीएम पद पर बने रहने के लिए ममता के लिए यह चुनाव बेहद अहम हैं, क्योंकि विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी चुनाव हार गई थीं। वह नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी से चुनाव हार गई थीं।

30 सितंबर को होगा उपचुनाव

चुनाव आयोग ने इसी हफ्ते पश्चिम बंगाल की तीन और ओडिशा की एक, आंध्र प्रदेश की एक समेत बाकी बचे विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की तारीखों का एलान किया था। चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, भवानीपुर सीट समेत  बंगाल के समसेरगंज और जंगीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए 30 सितंबर को वोट डाले जाएंगे और मतगणना तीन अक्टूबर को होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।