बिलासपुर। छत्तीसगढ़ भवन बिलासपुर में रुके पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से मिलने प्रदेश के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल जैसे ही पहुंचे उनका चेहरा खिल गया। राजेश अग्रवाल ने सिंह देव के चरण स्पर्श किए।

बता दें कि कभी राजेश अग्रवाल कांग्रेस में रहकर सिंह देव के अत्यंत करीबी नेता माने जाते रहे हैं। हालांकि बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। वहीं पिछले आम चुनाव में राजेश अग्रवाल ने अपने गुरु सिंहदेव को परास्त किया था और अब वह भाजपा की सरकार में पर्यटन मंत्री हैं।

See also  Sam Pitroda Indian Overseas Congress: कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर बवाल, अब सैम पित्रोदा बोले-अमेरिका में सरकार के पास जाती है 55 फीसदी दौलत, बीजेपी ने घेरा