टीआरपी डेस्क। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में तेज हलचल शुरू हो गई है। गुरुवार को हुई एक अहम बैठक में एनडीए ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरें रिजिजू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गठबंधन दलों ने पूरी एकजुटता के साथ प्रधानमंत्री मोदी और जेपी नड्डा पर भरोसा जताया है और उम्मीदवार तय करने की पूरी जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी गई है।

इससे पहले संसद भवन परिसर में भाजपा और सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में उपराष्ट्रपति पद को लेकर कई नामों पर विचार हुआ, लेकिन अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष पर छोड़ने का सामूहिक निर्णय लिया गया।अब सबकी निगाहें प्रधानमंत्री मोदी और जेपी नड्डा के संभावित उम्मीदवार पर टिकी हैं।

See also  पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।