बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नव॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
पब्लिक इंटरेस्ट

दिवाली-छठ पर रेलवे की सौगात! दुर्ग-बरौनी के बीच आज से पूजा स्पेशल ट्रेन, शालीमार-LTT में भी बढ़ेंगे कोच

Durg Barauni Puja Special Train 2026
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • Chhattisgarh-Bihar Diwali-Chhath Special Train: छत्तीसगढ़ से बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है।
  • दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग और बरौनी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
  • यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी।
  • इसके अलावा शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त एसी और स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

Chhattisgarh-Bihar Diwali-Chhath Special Train: छत्तीसगढ़ से बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग और बरौनी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। इसके अलावा शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त एसी और स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ मिल सकेंगी।

गाड़ी संख्या 08755 दुर्ग-बरौनी पूजा स्पेशल 4, 11 और 18 नवंबर को प्रत्येक बुधवार दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रायपुर में सुबह 11:15 बजे पहुंचेगी और 11:20 बजे रवाना होगी। इसके बाद भाटापारा में दोपहर 12:12 बजे और बिलासपुर में दोपहर 1:15 बजे पहुंचेगी। बिलासपुर से ट्रेन 1:25 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन दोपहर 2:14 बजे चांपा और 3:08 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। विभिन्न स्टेशनों से होते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 11 बजे बरौनी पहुंचेगी। इस ट्रेन से बिहार जाने वाले यात्रियों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

बरौनी से दुर्ग वापसी का शेड्यूल भी जान लें

वापसी में गाड़ी संख्या 08756 बरौनी-दुर्ग पूजा स्पेशल 5, 12 और 19 नवंबर को प्रत्येक गुरुवार दोपहर 2 बजे बरौनी से रवाना होगी। अगले दिन यह ट्रेन रायगढ़ में दोपहर 12:25 बजे, चांपा में 1:35 बजे और बिलासपुर में दोपहर 3:55 बजे पहुंचेगी। बिलासपुर से शाम 4:05 बजे रवाना होकर भाटापारा में शाम 7:10 बजे और रायपुर में रात 9:05 बजे पहुंचेगी। ट्रेन के दुर्ग पहुंचने का निर्धारित समय रात 11:05 बजे है।

इन स्टेशनों पर भी रुकेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

दुर्ग-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन का ठहराव रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ के अलावा झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा और किऊल स्टेशनों पर भी होगा।

ट्रेन में होंगे कुल 20 कोच

रेलवे के अनुसार, पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 13 एसी-3 कोच, तीन स्लीपर कोच, दो जनरल कोच और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं। इस व्यवस्था से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिलेगी।

शालीमार-LTT एक्सप्रेस में भी बढ़ेंगे कोच

त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी में 5 से 8 नवंबर तक और वापसी की गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार में 7 से 10 नवंबर तक एक अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाया जाएगा। इसके अलावा शालीमार-एलटीटी में 9 से 11 नवंबर तक और एलटीटी-शालीमार में 11 से 13 नवंबर तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा मिलेगी। इससे दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन