रेलवे ने एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (18029/18030) का महादेवसाल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया है।
रेलवे ने एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (18029/18030) का महादेवसाल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया है।

टीआरपी। गर्मी के सीजन में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली सभी ट्रेनें हाउसफुल चल रही हैं और यात्री कंफर्म टिकट के लिए परेशान हैं, वहीं रेलवे ने अजीब तर्क देते हुए कुछ समर स्पेशल ट्रेनों को आगामी फेरों के लिए रद्द कर दिया है। रेलवे प्रशासन का दावा है कि इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बेहद कम है, जबकि आम यात्रियों का कहना है कि सही प्रचार-प्रसार न होने के कारण उन्हें इन गाड़ियों की जानकारी ही नहीं मिल सकी।

इस फैसले का सीधा असर छत्तीसगढ़ के उन हजारों मध्यवर्गीय यात्रियों पर पड़ेगा जो गर्मी की छुट्टियों में यात्रा की प्लानिंग कर रहे थे। कंफर्म टिकट न मिलने और स्पेशल ट्रेनें रद्द होने से अब स्थानीय लोगों को मजबूरी में निजी बसों और ट्रैवल एजेंसियों को दोगुना-तिगुना किराया देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिससे आम जनता की जेब पर सीधा आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

ट्रेनों में नो-रूम, रेलवे का फैसला समझ से परे

See also  डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी ने खरीदा देश का सबसे महंगा बंगला, कीमत जानने के लिए तैयार रखें कैलकुलेटर


एक ओर जहां बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशनों पर पैर रखने की जगह नहीं है, वहीं दूसरी ओर रेलवे का यह फैसला यात्रियों को हजम नहीं हो रहा है। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेनों का ठीक से विज्ञापन और प्रचार नहीं किया गया, जिससे लोगों को इन गाड़ियों के संचालन का पता ही नहीं चला। लंबी वेटिंग लिस्ट से यात्री चिंता में वहीं दूसरी ओर रेलवे विकल्प देने के बजाय उपलब्ध स्पेशल ट्रेनों के फेरे घटा रहा है।

विशेष रूप से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) – सांतरागाछी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (01001/01002) को लेकर यात्री सबसे ज्यादा परेशान हैं। यह ट्रेन 21 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक संचालित की जानी थी, लेकिन अब इसके 4 फेरे रद्द कर दिए गए हैं।

रद्द की गई ट्रेनों का शेड्यूल


रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रभावित होने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है:

See also  केंद्र ने चिराग परियोजना की बंद, शासन ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर फोड़ा ठीकरा, भूपेश ने साधा निशाना

गाड़ी संख्या 01001 (LTT – सांतरागाछी समर स्पेशल): यह ट्रेन 23 जून, 30 जून, 07 जुलाई और 14 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 01002 (सांतरागाछी – LTT समर स्पेशल): यह ट्रेन 25 जून, 02 जुलाई, 09 जुलाई और 16 जुलाई 2026 को संचालित नहीं होगी।

21 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 के बीच चलने वाली साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के 4 फेरे अचानक रद्द।

गाड़ी संख्या 01001 और 01002 के रद्द होने से मुंबई, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका।

समर स्पेशल ट्रेनें रद्द होने के बाद अब रेलवे स्टेशनों पर रेगुलर ट्रेनों में वीआईपी कोटे और तत्काल टिकटों के लिए मारामारी और बढ़ने की आशंका है।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।