सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, राष्ट्रीय पोषण संस्थान में इन पदों पर होगी भर्ती
सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, राष्ट्रीय पोषण संस्थान में इन पदों पर होगी भर्ती

टीआरपी डेस्क। राष्ट्रीय पोषण संस्थान (http://National Institute of Nutrition) ने प्रोजेक्ट फील्ड वर्कर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट http://nin.res.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए 2 फरवरी 2022 से पहले तक आवेदन कर सकते हैं।

कुल 24 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें इन पदों के लिए रजिस्टर्ड डाक के जरिए ही आवेदन करना होगा।

रिक्त पदों की संख्या

  • प्रोजेक्ट फील्ड वर्कर – 13 पद
  • प्रोजेक्ट टेक्निशियन (III) – 4 पद
  • प्रोजेक्ट फील्ड अटेंडेंट – 7 पद

NIN पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता

प्रोजेक्ट फील्ड अटेंडेंट पद के लिए अभ्यर्थी का 10 वीं पास होना अनिवार्य हैं। वहीं अन्य पदों के लिए अभ्यर्थी 12वीं पास होना चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता व इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

See also  Banking Job Alert 2022 : भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) में नौकरी करने का अवसर, 950 पदों के लिए 8 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 25 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर