नई दिल्ली। महीने की पहली तारीख को LPG उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹9.50 की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं 5 किलोग्राम वाले नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर का रेट ₹762 से बढ़ाकर ₹764 कर दिया गया है।

राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है।

नए रेट (इंडियन ऑयल के अनुसार)

  • दिल्ली: ₹2,738.00 से बढ़कर ₹2,747.50
  • मुंबई: ₹2,691.50 से बढ़कर ₹2,701.00
  • चेन्नई: ₹2,906.00 से बढ़कर ₹2,916.50 (₹10.50 की बढ़ोतरी)

पिछले महीने मिली थी राहत

1 अगस्त को कमर्शियल सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता हुआ था। दिल्ली में ₹202 और कोलकाता में ₹209 की कटौती हुई थी, जिसके बाद दिल्ली में दाम ₹2,728 और कोलकाता में ₹2,872.50 हो गया था। अब सितंबर में फिर से दाम बढ़ा दिए गए हैं।

See also  महंगाई का झटका: रसोई गैस सिलेंडर ₹60 महंगा, कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी ₹115 बढ़े, आज से नई दरें लागू

FAQ: एलपीजी के दाम बढ़े

सवाल 1. LPG के किस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं?
जवाब: 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर पर ₹9.50 और 5 किलो वाले नॉन-डोमेस्टिक पर ₹2 की बढ़ोतरी हुई है।

सवाल 2. घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़े हैं क्या?
जवाब: नहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर और XTRA Lite के दाम स्थिर हैं।

सवाल 3. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का नया रेट क्या है?
जवाब: दिल्ली में अब 19kg कमर्शियल सिलेंडर ₹2,747.50 का मिलेगा।