0 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम का इंदौर से शुभारंभ

टीआरपी न्यूज।
महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को इंदौर में करेंगे। इसका समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को होगा। यह अभियान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे ‘पोषण माह” के साथ मिलकर चलाया जाएगा।
भारत सरकार की स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव के अनुसार यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे परिवार और समाज दोनों सशक्त होंगे। इसका उद्देश्य मातृ, किशोरी और बाल पोषण को बेहतर बनाना है।
अभियान के प्रमुख कार्यक्रम’

  • महिलाओं के लिए उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, एनीमिया, टीबी और सिकलसेल रोग की जांच।
  • स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र, ईएनटी, त्वचा, मानसिक स्वास्थ्य एवं दंत विशेषज्ञ जैसी सेवाएँ।
  • गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, परामर्श और बच्चों का टीकाकरण।
  • किशोरियों व महिलाओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण संबंधी सत्र,
  • रसोई तेल की खपत में कमी को बढ़ावा, पोषण परामर्श व वेलनेस सत्र।
  • टीबी मरीजों को सहयोग देने के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को जोड़ा जाएगा।
  • 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विशेष रक्तदान अभियान,
  • 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 1 लाख यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य।
  • निजी स्वास्थ्य संस्थान भी महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेंगे।
See also  राज्योत्सव पर जिलों में 5 नवम्बर को होगा समारोह का आयोजन, मुख्य अतिथियों की सूची जारी की सरकार ने…

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।