Memorandum Handed to Dog: छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों और मूलभूत समस्याओं के निदान को लेकर विरोध प्रदर्शन बढ़ गए हैं। साथ ही लोग अलग-अलग ढंग से प्रदर्शन करने के तरीके ईजाद करने लगे हैं। रायपुर जिले के अभनपुर इलाके के एक गांव के लोगों ने सीसी रोड एवं अंडरग्राउंड नाली को लेकर अपनी फरियाद नहीं सुनने पर मांगों से संबंधित ज्ञापन एक ‘स्ट्रीट डॉग’ यानि आवारा कुत्ते को सौंप दिया।
ग्राम पंचायत कुर्रा के वार्ड क्रमांक 04 में सीसी रोड एवं अंडरग्राउंड नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को खुलकर सामने आया। लंबे समय से मांग और आवेदन दिए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। विरोध का अनोखा अंदाज भी देखने को मिला। ग्रामीणों ने जिम्मेदार प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए गली के कुत्ते को ज्ञापन सौंप दिया।
सड़क-नाली की समस्या से परेशान ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड क्रमांक 04 में सड़क, जल निकासी, कीचड़ और बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों को लेकर पूर्व में ग्राम पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष कई बार आवेदन और ध्यानाकर्षण कराया जा चुका है। इसके बावजूद सीसी रोड एवं अंडरग्राउंड नाली निर्माण की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है।
कुत्ते को ज्ञापन सौंपकर जताया आक्रोश
ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए पूर्व में लगातार मांग की गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से वार्डवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी के चलते ग्रामीणों ने अनोखे विरोध के तौर पर कुत्ते को ज्ञापन सौंपा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
भूख हड़ताल का ऐलान
समस्या का निदान नहीं होने के चलते ग्रामीणों ने अब शांतिपूर्ण एवं अहिंसक तरीके से भूख हड़ताल/अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों में बच्चे, बुजुर्ग सभी शामिल हैं और हाथ में “हमारी मांगे पूरी करो” के पोस्टर लिए बैठ गए हैं।
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. विरोध कहां हो रहा है?
अभनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुर्रा के वार्ड नंबर 04 में।
Q2. ग्रामीणों की मांग क्या है?
वार्ड में CC रोड और अंडरग्राउंड नाली का निर्माण।
Q3. अनोखा विरोध क्या किया?
अफसरों ने सुनवाई नहीं की तो गली के कुत्ते को ज्ञापन सौंप दिया।
Q4. आगे क्या करेंगे ग्रामीण?
2 अक्टूबर से शांतिपूर्ण भूख हड़ताल/अनशन पर बैठने का ऐलान किया है।
Q5. समस्या क्या है?
बरसात में कीचड़, जल निकासी नहीं होने से आवागमन में दिक्कत, कई बार पंचायत और अधिकारियों को आवेदन देने के बाद भी समाधान नहीं।



