एक घंटे की बारिश-5 घंटे ब्लैकआउट, सोशल मीडिया में उबल रहा लोगों को गुस्सा.. कब तय होगी बिजली विभाग की जवाबदेही
एक घंटे की बारिश-5 घंटे ब्लैकआउट, सोशल मीडिया में उबल रहा लोगों को गुस्सा.. कब तय होगी बिजली विभाग की जवाबदेही

Raipur City News: रायपुर। बिजली सरप्लस और ‘जीरो कट’ के दावों वाले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के आधे से अधिक हिस्सों में करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे उमस और गर्मी के बीच लोग बेहाल होते रहे। स्थिति यह रही कि बिजली विभाग का कॉल सेंटर और हेल्पलाइन नंबर भी पूरी तरह ठप नजर आए।

Raipur City News: उपभोक्ताओं का कहना है कि शाम से रात तक लगातार बिजली बंद रही, लेकिन लाइट कब आएगी विभाग की ओर से बतालाने वाला कोई नहीं मिला। लोग बार-बार 1912 हेल्पलाइन नंबर और स्थानीय बिजली दफ्तरों में फोन लगाते रहे, मगर कहीं से कोई जवाब नहीं मिला। कई जगहों पर फोन केवल घंटी बजने के बाद कट जाता रहा।

Raipur City News: बिजली कटौती को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने सवाल उठाया कि जब बिल जमा नहीं करने पर विभाग तत्काल कनेक्शन काट देता है, तो घंटों अघोषित बिजली कटौती और सूचना न देने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही क्यों तय नहीं की जाती।

See also  Travel Scam : टूर ट्रेवल्स के नाम पर दो भाईयो ने अनेक राज्यों में की धोखाधड़ी, तीसरे आरोपी को पकड़ने में सफल हुई पुलिस

Raipur City News: लोगों का कहना है कि पहले से ही ऊर्जा प्रभार, सेस और बढ़ते टैरिफ के कारण बिजली महंगी हो चुकी है। ऐसे में लंबे समय तक बिजली बंद उपभोक्तोओं को परेशान करने वाले अफसरों पर कार्यवाही होना चाहिए।

Raipur City News: हेल्पलाइन खुद हेल्पलेस

उपभोक्ताओं में इस बात का गुस्सा दिखा कि सरकार द्वारा जारी टोल-फ्री नंबर 1912 केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। संकट के समय यह नंबर या तो लगातार बिजी आता है या फिर कोई कॉल रिसीव नहीं करता। लोगों में इस बात पर भारी गुस्सा है कि बिजली कार्यालयों में फोन रिसीवर अलग रख दिए जाते हैं, ताकि शिकायतें न सुननी पड़ें।

Raipur City News: सर्विस गारंटी एक्ट में लाने की मांग

सोशल media पर लोगों ने मांग उठाई है कि बिजली विभाग को सख्ती से ‘सर्विस गारंटी एक्ट’ के दायरे में लाया जाए। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि निर्धारित समय से अधिक बिजली गुल रहती है, तो उपभोक्ताओं के अगले बिजली बिल में राहत या कटौती का प्रावधान होना चाहिए।

See also  Ram Mandir Ayodhya: अमेरिका के Times Square पर लाइव टेलिकास्ट होगा अयोध्या राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह

Raipur City News: सोशल मीडिया में इस बात पर भी बहस चल रही है कि घंटों बिजली बंद रहने पर जिम्मेदारी किसकी तय होगी? जब हेल्पलाइन काम नहीं करती, तो उपभोक्ता शिकायत कहां दर्ज कराएं? करोड़ों के बजट के बावजूद बिजली ढांचे की हालत इतनी कमजोर क्यों है? अघोषित कटौती और सूचना न देने पर अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?

Raipur City News: फिलहाल अब लोगों की नजर बिजली विभाग और सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है। लोगों को कहना है कि जब राजधानी में ये हालत है तो ग्रामीण इलाकों में कितने घंटे बिजली सप्लाई होती होगी इसका अंदाजा रायपुर को देखकर लगाया जा सकता है।