बुधवार, 7 अक्तूबर 2026 बुध, 7 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Raipur

Raipur Police: गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से झूमाझटकी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार,शहर में जुलूस निकालकर भेजा कोर्ट

Raipur Police: गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से झूमाझटकी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार,शहर में जुलूस निकालकर भेजा कोर्ट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और झूमाझटकी करने वाले चार युवकों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कानून का खौफ कायम करने के उद्देश्य से पुलिस ने चारों आरोपियों को पैदल परेड कराते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सभी आरोपी रायपुर के सिविल लाइन इलाके के ही निवासी हैं।

डीजे बंद कराने पर हुआ था विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक, विसर्जन शोभायात्रा के दौरान तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। जब मौके पर तैनात पुलिस टीम ने साउंड कम और बंद करने की समझाइश दी, तो कुछ युवक उलझ गए।

बार-बार समझाने के बावजूद आरोपियों ने न केवल पुलिसकर्मियों के साथ अश्लील गाली-गलौज की और धमकियां दीं, बल्कि धक्का-मुक्की और झूमाझटकी करते हुए शासकीय कार्य में सीधा व्यवधान उत्पन्न किया।

बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

पुलिसकर्मियों की शिकायत और गवाहों के बयानों के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी विजय तांडी, विशाल तांडी, दीपक तांडी और भीम महानंद को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 221, 224, 132(ए) और 191(1) के तहत गंभीर अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन