गुरुवार, 8 अक्तूबर 2026 गुरु, 8 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Raipur

Raipur: राजधानी में चार साल की बच्ची का हुआ अपहरण, चौकस रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र से बच्ची को सकुशल किया बरामद

girls kidnaping
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

kidnapping of an innocent child: राजधानी में 4 वर्षीय बच्ची की किडनैपिंग की खबर से सनसनी फैल गई। हालांकि रायपुर पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में ही बड़ी सफलता मिली और बच्ची को महाराष्ट्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।

दरअसल बच्ची के परिजनों ने 5 अक्टूबर को थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अमृत पाल सिंह नामक व्यक्ति उनकी 4 वर्षीय बेटी को उठाकर ले गया है। शिकायत मिलते ही रायपुर पुलिस अलर्ट हुई और टीम ने CCTV फुटेज और लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया।

महाराष्ट्र पुलिस की ली गई मदद

पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी बच्ची को लेकर महाराष्ट्र की ओर भागा है। इस पर रायपुर पुलिस की टीम तुरंत महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई। साकोली और मौदा पुलिस के सहयोग से आरोपी को मौदा टोल प्लाजा पर बच्ची के साथ घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

जानकारी के मुताबिक बच्ची की सकुशल बरामदगी के साथ ही आरोपी अमृत पाल सिंह को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

नाम आरोपी- अमृत पाल सिंह पिता स्व. निर्मल सिंह उम्र 32 सा. अमृतसर पिथ्थी थाना पिथ्थी, अमृतसर पंजाब, हाल मुकाम हीरापुर गुरुद्वारा के पास, साकुरे पोल्ट्री फार्म, सन्नी का किराये का मकान, थाना कबीर नगर, रायपुर (छ०ग०)

अपहरण के पीछे की वजह नहीं आयी सामने

बच्ची के अपहरण के इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की काफी सराहना हो रही है, मगर अमृत पाल सिंह ने बच्ची का अपहरण क्यों किया, उसकी मंशा क्या थी, इस संबंध में कोई भी जानकारी पुलिस की ओर से नहीं दी गई है।

बहरहाल सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश के बाद अपहरण के मामलों में जहां एक ओर एफआईआर तेजी से बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की बढ़ी सक्रियता ने अहसास करा दिया है की पुलिस अगर किसी भी मामले में गंभीरता से जांच करे तो अपराध का समय से पहले ही खुलासा होना तय है।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. रायपुर में किस बच्ची का अपहरण हुआ था?
Ans. थाना सरस्वती नगर क्षेत्र में 4 वर्षीय बच्ची का अपहरण हुआ था, परिजनों ने 5 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Q2. बच्ची को कहां से बरामद किया गया?
Ans. रायपुर पुलिस ने CCTV और लोकेशन के आधार पर महाराष्ट्र के मौदा टोल प्लाजा पर साकोली और मौदा पुलिस के सहयोग से बच्ची को सकुशल बरामद किया।

Q3. आरोपी कौन है और कहां है?
Ans. आरोपी का नाम अमृत पाल सिंह है, जिसे गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन