TODAY HOROSCOPE : टीआरपी।
शारदीय नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर को भद्र योग का संयोग बन रहा है। इस योग में भगवान भोलेनाथ की कृपा से वृषभ, सिंह, वृश्चिक, मकर राशि के जातकों को विशेष शुभ फल की प्राप्ति होगी। वहीं, अन्य राशि वालों के लिए दिन मध्यम रहेगा। जानें, किस राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवरात्र का पहला दिन।


मेष राशि
व्यवसाय में सफलता का योग बन रहा है। बड़े आर्डर मिलने से मन में खुशी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जाने का लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। प्राइवेट कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते।गुस्से पर नियंत्रण करने से कार्य सफल होगा। शुभ अंक 5 और शुभ रंग लाल है। हनुमान को गुड़ और चने का भोग अर्पित करें।


वृषभ राशि
नौकरी व्यवसाय में प्रगति का योग है। इससे संतुष्टि मिलेगी। काफी दिनों से जिस कार्य के होने का इंतजार था, वह कार्य पूरा होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ हंसी खुशी से समय व्यतीत होगा। दिन खुशनुमा रहेग। जीवनसाथी की सलाह से कार्य करने से लाभ होगा। शुभ अंक 9 और शुभ रंग सफेद है। देवी लक्ष्मी को कमल फूल अर्पित करना चाहिए।


मिथुन राशि
खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिस भी कार्य को मन लगाकर करेंगे, वह कार्य पूरा होगा। संपत्ति मामलों में सोचसमझकर निवेश करें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। किसी जरुरी काम से विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। प्रोफेसर और लॉ के विद्यार्थी सकारात्मक रहें, सफलता मिलेगी।

See also  Property Guideline Rates : संपत्ति गाइडलाइन दरों में बड़ा संशोधन! भूमि अधिग्रहण पर मिलेगा 3 गुना से अधिक मुआवजा, देखें लिस्ट…

कर्क राशि
दिन शुभ है, नौकरी व्यवसाय में सफलता के योग हैं। साहस की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। निवेश करने से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ दिन अच्छा व्यतीत होगा। किसी लाभकारी व्यक्ति से मुलाकात होगी। अविवाहितों के रिश्तों की बात आगे बढ़ेगी। शुभ अंक 7 और शुभ रंग चांदी है। जल में सफेद पुष्प अर्पित करना चाहिए।


सिंह राशि
सुख के विविध साधनों में वृद्धि होगी। भाग्य अच्छा होने से हर कार्य में सफलता का योग है। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। नई योजनाओं में कामयाबी मिल सकती है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। मन में सकारात्मक संचार से कार्य पूरा करने में सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समारोह में शामिल होने से खुशी महसूस होगी। निवेश लाभकारी रहेगा। शुभ अंक 1 और शुभ रंग सुनहरा है। सूर्य देव को जल अर्पित करें।


कन्या राशि
काम की अधिकता से मन में परेशानी आएगी। मेहनत से सभी कार्य पूरे होंगे। जूनियर का सहयोग मिलेगा। मधुर बोलों से आप दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। कार्यों में मन रमा रहेगा। परिवार की छोटी मोटी समस्याओं का निवारण होगा। नए विचारों को अपनाएं। परिवार में खुशी छाएगी। मित्र से मुलाकात होगी। शुभ अंक 4 और शुभ रंग हरा है। तुलसी पर जल अर्पित कर दीप प्रज्वलित करें।

See also  Horoscope 9 August 2022 : सावन का अंतिम मंगलवार इन राशि वालों के लिए वरदान समान, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल


तुला राशि
किसी भी मामले में जल्दबाजी से कोई काम न करें। मिलाजुला फल मिलेगा। अपने मतभेदों को सार्वजनिक न करें। अन्यथा सामाजिक, व्यक्तिगत रूप से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। व्यवसाय में लाभ होगा। रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सराहना होगी। शुभ अंक 6 और शुभ रंग नीला है। किसी गरीब को मीठा भोजन खिलाएं।


वृश्चिक राशि
राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे परिवार में एकता होगी और आर्थिक लाभ भी हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें। शुभ अंक 8 और शुभ रंग मैरून है। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें।


धनु राशि
विरोधी परास्त होंगे और आपके प्रोजेक्ट सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते जाएंगे। राजनीतिक सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन आपको वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी सावधान रहने की जरूरत है। पैसों की लेन-देन के समय सतर्क रहना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों से निपटेंगे। शुभ अंक 2 और शुभ रंग पीला है। भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करना चाहिए।

See also  Horoscope 9 May 2023 : इन राशि वालों को मिलेगा परिवार का सहयोग, जानें सभी राशियों का कल का राशिफल


मकर राशि
कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। इससे मन में प्रसन्नता रहेगी। महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी। किसी यात्रा पर जाने का संयोग बन रहा है। उलझन से दूर होकर धार्मिक स्थल पर जाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक 8 और शुभ रंग नीला है। शनि मंदिर में तेल का दीप प्रज्वलित करें।


कुंभ राशि
कार्य में सफलता निश्चित है। संतान प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। व्यवहार कुशलता से कार्य क्षेत्र और समाज में मान प्रतिष्ठा का अवसर मिलेगा। संतान की ओर से खुशी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी कार्य में परिवार और बाहर वालों की अपेक्षा मित्रों का सहयोग मिलेगा। काम में उत्साह रहेगा। आय के नए स्रोत बढ़ेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक 4 और शुभ रंग बैंगनी है। पीपल के वृक्ष के नीचे जल अर्पित कर दीप प्रज्वलित करें।


मीन राशि
नौकरी व्यवसाय में भागदौड़ बनी रहेगी, लेकिन इसका आािर्थक लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। मेहनत उतनी ही करें जितनी जरूरी है। पिता से प्रशंसा मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। आधुनिक तकनीक से काम आसान होगा। परिवार को सरप्राइज देंगे। शुभ अंक 9 और शुभ रंग आसमानी है। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।