भगवन राम पर विवादित टिप्पणी, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

बरेली। उत्तर प्रदेश से धर्म पर विवादित बयान की खबर अक्सर सामने आती रहती है। अब खबर बरेली से हैं जहां कट्टरपंथी लगातार माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। फेसबुक पर भगवान राम के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले रिहान अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फेसबुक पर रिहान अंसारी ने भगवान राम के बारे में विवादित वीडियो की थी। इस पोस्ट पर हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। सोशल मीडिया पर विवादित धार्मिक टिप्पणी करने पर हिंदू मंच के लोगों ने विरोध किया था। मिली जानकारी के मुताबिक हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने इस पर पहल की थी। उन्हें शहर के कई लोगों ने कॉल पर इस विवादित वीडियो के बारे में जानकारी दी है। उन्हें जानकारी मिली थी कि इज्ज़त नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया अहमद नगर के रहने वाला रेहान अंसारी ने फेसबुक पर एक विवादित वीडियो पोस्ट किया है। फेसबुक पर रिहान की पोस्ट को देख कर तीखी प्रतिक्रियाएं दी जा रही थी।

आरोपी रिहान अंसारी

विवाद के बाद फरार हो गया था आरोपी

हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ संगठन के कई कार्यकर्ता थाना इज्जतनगर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ ज्ञापन देकर धार्मिक भावनाएं आहत करने और समाज में नफरत फैलाने का आरोप शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद फरार आरोपी रेहान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी थी। इसके बार पुलिस ने सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी को उनके हत्थे चढ़ गया।

गिरफ्तार हुआ आरोपी

वहीं पूरे मामले में थाना इज्जत नगर के थाना प्रभारी अरुण कुमार ने कहा, आरोपी रेहान अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस धार्मिक माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही हैं। रेहान ने भी फेसबुक पर विवादित वीडियो शेयर की थी जिसकी शिकायत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी जेल में है और उस पर संबंधित मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।