टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव की अधिकता रहेगी।

वृष राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा। परन्तु बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

मिथुन राशि- मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

See also  Horoscope 2 December 2024 : इस राशि वालों के लोगों के आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जानें क्या सितारें

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। भाइयों से मतभेद हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। मित्रों से सद्भाव बनाकर रखें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। कार्य की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।

कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मन परेशान रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

तुला राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

See also  Horoscope 4 December 2022: आज इन राशि वालों को होगा धन लाभ, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता मिल सकती है।

धनु राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार में किसी मित्र के सहयोग से लाभ में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं।

मकर राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। परन्तु आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे।

See also  Horoscope 10 May 2022 : इन राशि वालों का बढ़ेगा धन, इन्हे बचकर समय पार करने की जरूरत, पढ़े अपना राशिफल

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कर्मक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।