टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल

मेष-किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संबंधों में मधुरता आएगी।

वृष-मन परेशान रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी। किसी नए कारोबार में निवेश कर सकते हैं।

मिथुन-मन थोड़ा परेशान तो रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्चााधिकारियों का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

See also  Horoscope 24 December 2024 : आज इन राशि वालों के लिए बन रहे हैं धन-लाभ होने के योग, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

कर्क-मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

सिंह-आत्मविश्वास तो रहेगा, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। आत्मसंयत रहें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग महिला से धन मिल सकता है। संतान को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

कन्या-मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला-आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक-मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता के सहयोग से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

See also  Horoscope 09 June 2022 : इन 5 राशि वालों को होगा धन लाभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल

धनु-आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार के विस्तार के लिए पिता से धन मिल सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर-मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। निवेश लाभप्रद रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी।

कुंभ-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार के लिए सचेत रहें। कठिनाइया आ सकती हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन-मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।