CG News: कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में प्रियंका गांधी की एंट्री…कही ये बात

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में 24 फरवरी से होने वाले कांग्रेस का अधिवेशन से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापे मारी को लेकर कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री जी के मित्र गौतम अडानी पर शेल कंपनियों के जरिए घपला व अन्य कई गंभीर आरोप लगे। लेकिन, क्या आपको कोई भी एजेंसी इसकी जांच करते दिखी। लेकिन, कांग्रेस अधिवेशन में अड़ंगा डालने व मोदी जी और उनके मित्र के बीच की सांठगांठ पर उठ रही आवाजों पर एजेंसियां लगा दी गई हैं।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निडर होकर देश के मुद्दों पर आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस अधिवेशन में हम महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद आवाज उठाने का संकल्प लेंगे। कठपुतली एजेंसियों का डर दिखाकर आप देश की आवाज को दबा नहीं सकते।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान- छत्तीसगढ़ में अपराधियों को कांग्रेस मानती है वोट बैंक, तोमर बंधुओं पर होगी सख्त कार्रवाई

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।