टीआरपी डेस्क।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- भाई-बहन के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा।

वृष राशि- मीठे खानपान में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशान्त रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों के सानिध्य एवं सहयोग भी मिल सकता है।

मिथुन राशि- माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में परिवार से दूर जाना हो सकता है। आत्मविश्वास से पारिपूर्ण रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी।

कर्क राशि- रहन-सहन कष्टपूर्ण हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

See also  Aaj ka Rashifal 25 July 2026: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, पढ़े राशिफल

सिंह राशि- परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्षेत्र बन सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन अशान्त भी रहेगा।

कन्या राशि- पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन भी हो सकता है।

तुला राशि- शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। परन्तु नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

वृश्चिक राशि- कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का सानिध्य मिलेगा। मन परेशान रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा

See also  Horoscope 15 April 2022 : इन राशि वालों को रोजी-रोजगार में मिलेगी तरक्की, पढ़े मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल

धनु राशि- परिवार को समस्याएं परेशान कर सकती है। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने के प्रयास करें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा।

मीन राशि- लेखनादि बौद्धिक कार्यों से धन लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। वाणी में मधुरता भी रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्‍मान बढ़ेगा।

See also  इन राशि वालों पर 31 अगस्त को राधा अष्टमी पर बरसेगी कृपा, जाने कैसा रहेगा राशिफल