CG-News-Ruckus-on-the-road-to-celebrate-Republic-Diwas-vehicle-DJ-seized-preventive-action-against-10
CG-News-Ruckus-on-the-road-to-celebrate-Republic-Diwas-vehicle-DJ-seized-preventive-action-against-10

बिलासपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर भी सड़क पर हंगामा करने वाले 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। दो गुटों के बीच डीजे बजाने और नाचने गाने की स्पर्धा होने लगी। जो थोड़ी देर में जो गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई।

CG News: चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस मनाने के लिए दो समूह अलग-अलग डीजे बजाते हुए रैली के साथ डीजे लेकर निकले। दोपहर करीब 12:30 बजे नयापारा चौक के ओवर ब्रिज के पास दोनों गुट आमने-सामने हो गए। वे एक दूसरे से तेज डीजे बजाने और नाचने गाने की प्रतिस्पर्धा करने लगे। सड़क दोनों ओर से जाम हो गई।

CG News: दोनों गुटो के बीच थोड़ी ही देर में झूमा-झटकी, गाली-गलौच और हाथापाई होने लगी। सूचना मिलने पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने दोनों पक्षों को अलग किया और दोनों समूह के 10 से अधिक लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। घटना में इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन और डीजे को जब्त कर लिया गया है। कोलाहल अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

See also  Bollywood drugs case: फिल्मी शख्सियतों से जुड़े ड्रग्स केसकेस की सुनवाई कर रहे स्पेशल जज को धमकी भरा पत्र

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।