Horoscope 23 November 2022 : इन राशियों के लोग बहुत बचकर पार करें समय, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
Horoscope 23 November 2022 : इन राशियों के लोग बहुत बचकर पार करें समय, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल-

मेष-स्थिति नरम-गरम बनी हुई है। बहुत अच्‍छी स्थिति आपकी नहीं कही जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी चल रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक चल रहे हैं। लेकिन खर्च की अधिकता बनी रहेगी।

वृषभ-दोपहर से सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होने लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। फिर भी एक शुभता जीवन में बनी रहेगी। व्‍यवसायिक लाभ होने का संकेत है।

मिथुन-मानसिक दबाव बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य साथ नहीं देगा। प्रेम और संतान की भी स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। फिर भी व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पर दबाव बना रहेगा। मन मस्तिष्‍क दबाव में रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा चलता रहेगा।

See also  Horoscope 14 December 2023 : इन राशि वालों को मिलेंगे करियर में बेहतरी के नए अवसर, जानें क्या कहते है आपके सितारें

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर, प्रेम और संतान मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही रहेगा लेकिन मन बेकाबू रहेगा। एक अज्ञात भय आपको परेशान करेगा। इस बात का ध्‍यान रखें। शुभता में कमी है।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य की अनदेखी न करें।

तुला-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल दिख रही हैं। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है व्‍यापार भी सही चलेगा। लेकिन रिस्‍क न लें।

वृश्चिक-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापारिक लाभ, स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्‍छी है।

धनु-स्थिति सही है। किसी तरह की कोई समस्‍या नहीं है लेकिन शत्रु थोड़ा परेशान करने की कोशिश करेंगे। हालांकि उनकी एक नहीं चल पाएगी। आप उन पर अपना दबाव बनाकर निकल जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा।

See also  Horoscope 31 October 2024 : दीपावली के दिन इस राशि वालों को कई स्रोतों से होगा धन प्राप्त, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

मकर-स्थिति सही है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन घर में थोड़ा दबाव बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। फिर भी सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम कही जाएगी।

कुंभ-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जीवन आनंददायक गुजरेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, नाक-कान-गला की परेशानी पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति सही चलती रहेगी।

मीन-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। अपनों का साथ होगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी रहेगी। एक सुखद समय दिख रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर