नई दिल्ली । स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में 12वीं बार पहुंच गए। 37 साल के फेडरर किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले 28 साल में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले, 1991 में जिमी कोनर्स यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। तब उनकी उम्र 39 साल थी।

तीसरी सीड फेडरर ने अर्जेंटीना के लियोनार्डो मेयर को 6-2, 6-3, 6-3 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला अपने ही देश के स्टेन वावरिंका से होगा। दूसरी ओर, तीन बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स को तीसरे राउंड में अमेरिका की गैरवरीय टेनिस खिलाड़ी सोफिया केनिन ने 6-2, 7-5 से हराया। केनिन ने यह मुकाबला एक घंटे 32 मिनट में जीता।

सेरेना ने 1998 में फ्रेंच ओपन में डेब्यू किया था। तब केनिन का जन्म भी नहीं हुआ था। ब्रिटेन की जोहाना कोंटा, क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिच और चेक रिपब्लिक की माकेर्टा वोंड्रुसोवा ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

See also  IND vs ENG : आज से पांचवां टेस्ट शुरू, टीम इंडिया के पास सीरीज बराबरी करने का सुनहरा मौका, इंग्लैंड के ये धाकड़ खिलाड़ी नहीं खेलेंगे मैच

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।