सक्ती। ACB की टीम ने सक्ती में जनपद सीईओ, बाबू और भृत्य को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। तीनों ने सरपंच के बेटे से चेक जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। आरोपियों ने रिश्वत की 1 लाख रकम ले चुके थे, दूसरी किस्त 1 लाख लेते एसीबी ने आज रंगे हाथ पकड़ा है।

सरपंच के बेटे ने की थी शिकायत

ACB के मुताबिक अरुण भारद्वाज द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उसकी माता ग्राम लिमतरा, जिला सक्ती की सरपंच है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत् पंचायत के लिए निर्मल घाट व नाली निर्माण आदि के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है जिसमें से 8 लाख रुपये का चेक जनपद पंचायत सक्ती से जारी हो चुका है तथा शेष 12 लाख का चेक जारी करने के लिए उसकी माता द्वारा उसे जनपद पंचायत सक्ती जाकर उस बारे मे आगे की कार्यवाही करने के लिये अधिकृत किये जाने पर शेष बचे 12 लाख रुपये का चेक जारी करने हेतु सीईओ जनपद सक्ती निखिल कश्यप और उसके बाबू अविनाश ठाकुर से निवेदन किये जाने पर चेक जारी करने के एवज् में आरोपी सीईओ निखिल कश्यप और उसके बाबू अविनाश ठाकुर के द्वारा उससे कमीशन के रूप में 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।

See also  CG Breaking: पटवारी परीक्षा अब 17 नहीं 24 अप्रैल को होगी, तीसरी बार बदली परीक्षा तारीख

दरअसल प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी अविनाश ठाकुर द्वारा अपने कार्यालय के भृत्य लच्छन के माध्यम से प्रथम किश्त के रूप में 1 लाख रुपये पूर्व में ही ले लिया गया था। आज दिनांक 15.06.2026 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपीगण-सीईओ जनपद पंचायत सक्ती निखिल कश्यप एवं सहयोगी बाबू अविनाश ठाकुर एवं भृत्य लच्छन भानू को अगली किश्त के रूप में शेष राशि 1 लाख रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

ACB द्वारा तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 7, 12 पीसीएक्ट 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।