सोमवार, 21 सितंबर 2026 सोम, 21 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Scam

Raipur: कस्टम मिलिंग में इस बार भी जारी है राइस मिलर्स का खेल,अब तक जमा नहीं किया अरबों का चावल, आखिर क्या है वजह ?

Raipur Custom Milling default: जिले में कस्टम मिलिंग के नाम पर राइस मिलर्स का पुराना खेल फिर जारी है। एग्रीमेंट के तहत 183 मिलर्स में से अब तक सिर्फ आधा दर्जन ही शत-प्रतिशत चावल नागरिक आपूर्ति निगम (NAN) को लौटा पाए हैं। शेष 177 मिलर्स के पास अभी भी 1,16,562 टन चावल अटका है, जिसकी […]

Raipur: कस्टम मिलिंग में इस बार भी जारी है राइस मिलर्स का खेल,अब तक जमा नहीं किया अरबों का चावल, आखिर क्या है वजह ?
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Raipur Custom Milling default: जिले में कस्टम मिलिंग के नाम पर राइस मिलर्स का पुराना खेल फिर जारी है। एग्रीमेंट के तहत 183 मिलर्स में से अब तक सिर्फ आधा दर्जन ही शत-प्रतिशत चावल नागरिक आपूर्ति निगम (NAN) को लौटा पाए हैं। शेष 177 मिलर्स के पास अभी भी 1,16,562 टन चावल अटका है, जिसकी कीमत 4 अरब 66 करोड़ रुपये से अधिक है।

इनमें कई ऐसे मिलर्स हैं जिन्होंने अब तक एक दाना भी जमा नहीं किया है। लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सख्ती की तैयारी की है। सभी को नोटिस जारी कर 3 दिन में अनुबंध के तहत चावल जमा करने की हिदायत दी गई है। नहीं तो बैंक गारंटी जब्त करने से लेकर मिल में सीलबंदी तक की कार्रवाई होगी।

अब तक सिर्फ 1.51 लाख टन ही जमा

विभाग के आंकड़ों के अनुसार 183 मिलर्स ने कुल 13,98,021.55 टन धान उठाया था। इसके एवज में 2,67,676.85 टन चावल जमा होना है, लेकिन अब तक सिर्फ 1,51,114.34 टन ही जमा हुआ है। यानी 1,16,562.46 टन बाकी है। 

7 महीने बाद भी पूरा चावल जमा नहीं

धान उठाव 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक हुआ था, साढ़े सात महीने बाद भी सिर्फ 56.45% चावल ही जमा हो पाया है। 11 मिलर्स ने करोड़ों का चावल मिल में ही डंप कर रखा है। कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने बैठक कर नाराजगी जताई।

मिलर्स ने क्या बताई वजह ?

रायपुर राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि मिलर्स अभी तक FCI को चावल जमा करने को प्राथमिकता दे रहे थे, अब NAN का चावल तेजी से जमा करेंगे। आंकड़ों के अनुसार 32 मिलर्स ही 90 से 100% तक जमा कर पाए हैं, जिनमें 6 ने 100% जमा किया है, 80 मिलर्स ने 50 से 90% तक जमा किया है। अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने कहा नोटिस के बाद भी चावल जमा नहीं हुआ तो बैंक गारंटी जब्त और सीलबंदी होगी।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

Q1. रायपुर में कस्टम मिलिंग का कितना चावल बाकी है?

— 183 मिलर्स में से 177 पर कुल 1,16,562 टन चावल बाकी है, जिसकी कीमत 4.66 अरब रुपये है, 13,98,021 टन धान के एवज में 2,67,676 टन जमा होना था पर 1,51,114 टन ही जमा हुआ।

Q2. कितने मिलर्स ने एक दाना भी जमा नहीं किया?

— 11 मिलर्स ऐसे हैं जिन्होंने साढ़े सात महीने में एक दाना भी NAN को जमा नहीं किया है, जबकि सिर्फ 6 मिलर्स ने ही 100% जमा किया है।

Q3. प्रशासन ने क्या कार्रवाई की चेतावनी दी है?

— सभी डिफॉल्टर मिलर्स को 3 दिन का नोटिस दिया गया है, नहीं जमा करने पर बैंक गारंटी जब्त करने और मिल में सीलबंदी की कार्रवाई की जाएगी।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन