बर्मिघम । विश्व कप क्रिकेट 2019 के दूसरे सेमीफाइनल में आज आस्ट्रेलिया का मुकाबला मेजबान इंग्लैंड से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से एजबेस्टन में खेला जाएगा। मेजबान टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव जरूर रहेगा। इसकी वजह ये है कि वॉर्म अप मैच में आस्ट्रेलिया ने उन्हें 11 और फिर लीग राउंड में 64 रन से हराया था। हालांकि, आॅस्ट्रेलियाई टीम भी ये जानती है कि इंग्लैंड की टीम को हल्के में कतई नहीं लिया जा सकता। आस्ट्रेलिया पांच बार विश्व कप ट्राफी जीत चुकी है। दूसरी तरफ, इंग्लैंड ने अब तक कभी विश्व कप अपने नाम नहीं किया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

See also  रायपुर में तराशी गई साइना को हराने वाली मालविका बंसोड़, इंडिया ओपन-2022 में हार के बाद नेहवाल ने तारीफ में कहीं ये बात

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।