लंदन। ग्रैंड स्लेम खिताबों के बेताज बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने जापान के केई निशिकोरी को बुधवार को 4-6, 6-1, 6-4, 6-4 से हराकर विबंलडन टेनिस चैंपियनशिप में अपनी 100वीं जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जहां उनका प्रबल प्रतिद्वंद्वी स्पेन के राफेल नडाल के साथ ब्लॉकबस्टर मुकाबला होगा। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने विध्वंसक प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम के डेविड गोफिन को लगातार सेटों में 6-4, 6-0, 6-2 से हराकर नौंवीं बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। स्पेन के राफेल नडाल और राबर्टो बतिस्ता अगुत भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

See also  सेमीफाइनल में भिड़ेंगे फेडरर-नडाल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।