स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम को नया जर्सी स्पॉन्सर मिल गया है। अब टीम इंडिया की जर्सी पर अपोलो टायर्स का नाम दिखाई देगा। बीसीसीआई (BCCI) ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि अपोलो टायर्स के साथ ढाई साल का करार किया गया है, जो मार्च 2028 तक जारी रहेगा। इस करार के तहत भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों की जर्सियों पर अपोलो का लोगो सभी प्रारूपों में नजर आएगा। (Team India New Jersey Sponsor)

इससे पहले ड्रीम-11 के साथ भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी का करार था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम 2025 के लागू होने के बाद यह फैसला लिया गया। इस कानून के अंतर्गत पैसे से खेले जाने वाले ऑनलाइन गेम्स के प्रचार और विज्ञापन पर रोक लगा दी गई है, जिससे बीसीसीआई (BCCI) को ड्रीम-11 से करार खत्म करना पड़ा।

नई डील के तहत अपोलो टायर्स बीसीसीआई (BCCI) को प्रति मैच 4.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान करेगा। कुल समझौते की राशि 579 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो पहले के ड्रीम-11 डील (358 करोड़) से कहीं अधिक है। इस करार के साथ अपोलो टायर्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रचार मिलेगा, क्योंकि भारत का क्रिकेट शेड्यूल आने वाले समय में काफी व्यस्त रहने वाला है।

See also  BREAKING : LAC पर भारत-चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प, भारतीय सेना का एक अफसर और दो जवान शहीद

Team India New Jersey Sponsor : हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला टीम की जर्सी पर भी अपोलो टायर्स का नाम होगा या नहीं। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 30 सितंबर से शुरू होगा। फिलहाल भारतीय पुरुष टीम एशिया कप 2025 में बिना किसी स्पॉन्सर के खेल रही है, और महिला टीम भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में बिना स्पॉन्सर के मैदान में उतर रही है। बीसीसीआई ने ड्रीम-11 के हटने के बाद नए टाइटल स्पॉन्सर के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं, जिसके बाद अपोलो टायर्स को यह जिम्मेदारी मिली।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।