नई दिल्ली। भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उनकी गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण कोच की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

हालांकि, बीसीसीआई या राहुल द्रविड़ की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण भारतीय कोच की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। लक्ष्मण ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में भी कोच की जिम्मेदारी संभाली थी।

एशिया कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से

एशिया कप 2022 इस साल टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसकी शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। भारत का पहला मैच दुबई में 28 अगस्त को पाकिस्तान के साथ है। बता दें कि पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को दुबई में ही 10 विकेट से हराया था। यह पहला मौका था, जब टीम इंडिया विश्व कप के किसी मुकाबले में पाकिस्तान से हारी थी। अब भारत के पास इस हार का बदला लेने का मौका है। हालांकि, द्रविड़ के कोरोना संक्रमित होने पर भारत की तैयारियों पर असर पड़ सकता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।