लंदन । विश्व कप में आज बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर होगा। द. अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप का आगाज अच्छा नहीं रहा है। पहले ही मैच में मेजबान इंग्लैंड ने उसे करारी शिकस्त दी थी।

दक्षिण अफ्रीकी टीम बांग्लादेश को किसी भी तरह से कम आंकने की गलती नहीं करेगी। जहां एक तरफ द.अफ्रीकी टीम अपने दूसरे मैच में किसी भी तरह जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी, वहीं बांग्लादेश विश्व कप में अपने पहले मैच की शुरूआत ही जीत के साथ करना चाहेगा। दोपहर 2:30 बजे टॉस होगा और तीन बजे से मैच शुरू होगा।

दोनों टीम इस प्रकार हैं

दक्षिण अफ्रीका टीम: फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्कराम, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), हाशिम अमला, रासी वैन डर डूसन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवे, जेपी डुमिनी, ड्वेन प्रिटोरियस, डेल स्टेन, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्टजे, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी

बांग्लादेश टीम:

मशरेफ मुर्तजा (कप्तान), तामिम इकबाल, लिटन दास, सौम्या सरकार, मुशफिकर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, शाकिब अल हसन, मोहम्मद मिथुन, शब्बीर रहमान, मुसद्दक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, रूबेल हुसैन, मुस्ताफिजूर रहमान, अबु जायेद।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।