पंजाब से राज्यसभा सदस्य और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी के नाम पर भी ठगों ने लोगों को लूटना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह भज्जी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर भज्जी के नाम से अकाउंट बनाकर ऑडियो मैसेज छोड़े जा रहे हैं।

भज्जी ने ट्वीट कर दी फर्जी अकाउंट की जानकारी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी ने फर्जी अकाउंट के बारे में पता चलतेअपने ट्विटर हैंडल पर मैसेज छोड़ा ‘ फेक अकाउंट से सतर्क रहें, यदि आपको कोई हरभजन 3 से मैसेज करता है और आपसे संपर्क करने की कोशिश करता है तो उसका जवाब न दें। वह आपसे पैसे मांगेगा और यह फर्जी अकाउंट है।’

See also  BIG NEWS : हरभजन सिंह होंगे पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार

हरभजन ने अपने ट्वीट के अंत में लिखा है कि यह उनका इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट नहीं है। इस फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर भज्जी ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम सेल से भी की है।