टीआरपी डेस्क। IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेले जाने वाला पांचवां टी20 मैच बारिश और खराब मौसम कारण रद्द कर दिया गया। लगातार बारिश के चलते बीच में रुका मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका और इस तरह भारत ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। मैच की शुरुआत में भारतीय सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी थी। बारिश आने से पहले भारत ने 4.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 52 रन बना लिए थे। अभिषेक शर्मा 23 रन पर नाबाद रहे और इसी दौरान उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। वह यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बने। शुभमन गिल भी 29 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।

सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवार्ड दिया गया। उन्होने सीरीज़ में कुल 163 रन बनाए।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।