शनिवार, 17 अक्तूबर 2026 शनि, 17 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
खेल

India vs West Indies T20 match: बारिश से धुला भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मैच, 2-2 की बराबरी पर छूटी सीरीज

बेंगलुरु। भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पांचवां और निर्णायक टी20 मुकाबला आखिरकार बारिश की भेंट चढ़ गया। मौसम की बेरुखी के चलते मैच बेनतीजा समाप्त हुआ, जिससे पांच मैचों की रोमांचक सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। मैच की शुरुआत से ही मौसम खलनायक बना रहा […]

India vs West Indies T20 match: बारिश से धुला भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मैच, 2-2 की बराबरी पर छूटी सीरीज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

बेंगलुरु। भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पांचवां और निर्णायक टी20 मुकाबला आखिरकार बारिश की भेंट चढ़ गया। मौसम की बेरुखी के चलते मैच बेनतीजा समाप्त हुआ, जिससे पांच मैचों की रोमांचक सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई।

मैच की शुरुआत से ही मौसम खलनायक बना रहा और बारिश के कारण टॉस में ढाई घंटे की लंबी देरी हुई। इसके बाद अंपायरों ने मुकाबले को 20-20 ओवरों से घटाकर नौ-नौ ओवर का कर दिया। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बदलाव और भारतीय पारी की आक्रामक शुरुआत

भारतीय टीम ने इस निर्णायक मुकाबले के लिए अपनी अंतिम एकादश में दो बदलाव किए। शिवम दुबे की टीम में वापसी हुई, वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय के बाद राष्ट्रीय जर्सी में मैदान पर उतरे।

छोटे फॉर्मेट के इस संक्षिप्त खेल में भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 16 रन बनाए, अभिषेक शर्मा ने 4 गेंदों पर 6 रन वहीं ईशान किशन ने मात्र 10 गेंदों पर 30 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 14 गेंदों पर 22 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 7 रन का योगदान दिया। युवा बल्लेबाज नमन धीर ने महज 6 गेंदों में नाबाद 24 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 3 छक्के शामिल हैं।

भारत ने महज 7.4 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 118 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जिसमें 13 अतिरिक्त रन भी शामिल रहे। इस दौरान टीम का रन रेट 15.39 का रहा। वेस्टइंडीज के लिए कीमो पॉल और शम्मार स्प्रिंगर ने 2-2 विकेट झटके, जबकि शम्मार जोसफ को 1 सफलता मिली।

भारतीय पारी के 7.4 ओवर पूरे होते ही एक बार फिर भारी बारिश शुरू हो गई। मैदान पर पानी भरने के कारण खेल को आगे जारी रखना असंभव हो गया और अंपायरों ने मैच को रद्द करने की घोषणा कर दी। बिना किसी परिणाम के मुकाबला समाप्त होने से दोनों टीमों और दर्शकों को मायूसी हाथ लगी।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन