शनिवार, 17 अक्तूबर 2026 शनि, 17 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Nawa Raipur Consumer Electronics Unit: नवा रायपुर में खुलेगी प्रदेश की पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट: 152 करोड़ का निवेश, 3500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। नवा रायपुर में प्रदेश की पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित होने जा रही है। 152.74 करोड़ रुपए के भारी निवेश से बनने वाली इस इकाई में बड़े ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक पंखे […]

Nawa Raipur Consumer Electronics Unit: नवा रायपुर में खुलेगी प्रदेश की पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट: 152 करोड़ का निवेश, 3500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। नवा रायपुर में प्रदेश की पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित होने जा रही है।

152.74 करोड़ रुपए के भारी निवेश से बनने वाली इस इकाई में बड़े ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक पंखे और किचन अप्लायंसेस तैयार किए जाएंगे। इस परियोजना से 3500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है।

श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा, 3500 को मिलेगा काम: सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी मौजूदगी में ‘यश फैन्स’ की इस नई औद्योगिक इकाई का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस दौरान सीएम साय ने नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में हो रहे औद्योगिक विकास का सीधा लाभ स्थानीय युवाओं को रोजगार और आर्थिक उन्नति के रूप में मिले।

इस भूमिपूजन अवसर पर सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, यश ग्रुप के चेयरमैन रितेश नरेडी, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, एनआरडीए सीईओ चंदन कुमार सहित उद्योग जगत के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

3000 से अधिक उद्योग स्थापित: उद्योग मंत्री

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि बीते ढाई वर्षों में राज्य में 3,000 से अधिक छोटे-बड़े उद्योग शुरू हुए हैं, जिनसे 50,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है। आने वाली नई परियोजनाओं से 1.5 लाख से अधिक नौकरियों के अवसर बनेंगे।

सब्सिडी बजट 5 गुना बढ़ा: चौधरी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि नई औद्योगिक नीति में रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। उद्योगों को मिलने वाली सब्सिडी के बजटीय प्रावधान को 200 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 1000 करोड़ रुपए से अधिक कर दिया गया है।

नवा रायपुर मेंलगेंगे केवल ईको-फ्रेंडली उद्योग

नवा रायपुर में केवल गैर-प्रदूषणकारी और रोजगार देने वाले उद्योगों को ही स्वीकृति दी जा रही है।

  1. टेक्सटाइल्स और गारमेंट्स: रेडीमेड कपड़ों के विनिर्माण के लिए टेक्सटाइल यूनिट्स।
  2. मॉड्यूलर फर्नीचर: असेंबलिंग और लकड़ी के फर्नीचर निर्माण से जुड़े उद्योग।
  3. फार्मा एवं मेडिकल डिवाइसेस: मेडिकल डिवाइसेस और फार्मा-पैकेजिंग की इकाइयां (भारी रासायनिक इकाइयां पूरी तरह प्रतिबंधित हैं)।
The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन