शनिवार, 17 अक्तूबर 2026 शनि, 17 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
• IPL 2027 Auction Date Goa: आईपीएल 2027 के ऑक्शन की तारीख आई सामने, बीसीसीआई ने टीमों को दी जानकारी, इस दिन लगेगी बोली • INDIA Alliance Ramlila Maidan rally: रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली को पुलिस की NOC, 1 नवंबर को जुटेगा INDIA गठबंधन, जानें इस बार क्या है प्लान • Arang: 15 लाख की फिरौती के लिए 8 वर्षीय बच्चे का अपहरण, पुलिस ने 6 घंटे में सुलझाई गुत्थी • Deputy CM Arun Sao injured: धार्मिक कार्यक्रम में चोटिल हुए डिप्टी CM अरुण साव,सिम्स में इलाज के बाद पैर में बांधा गया कच्चा प्लास्टर, निर्धारित कार्यक्रम निरस्त • Bhilai Nagar: निजी स्कूल के डायरेक्टर बैड टच के मामले में गिरफ्तार, आरोपी के समर्थन में उतरे विद्यार्थियों व परिजनों ने किया थाने का घेराव
छत्तीसगढ़

महासमुंद: छात्र की मौत के मामले में दो शिक्षक निलंबित, स्कूल परिसर में झूले में गर्दन फंसने से चली गई थी जान

Two teachers suspended in student’s death: बसना विकासखंड के ग्राम पंचायत उड़ेला के आश्रित गांव मूड़ीडीह स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल परिसर में खेलते समय चौथी कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। इस हादसे के बाद शिक्षा विभाग ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में स्कूल के प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक (एलबी) को […]

teachers suspended
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Two teachers suspended in student’s death: बसना विकासखंड के ग्राम पंचायत उड़ेला के आश्रित गांव मूड़ीडीह स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल परिसर में खेलते समय चौथी कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। इस हादसे के बाद शिक्षा विभाग ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में स्कूल के प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक (एलबी) को निलंबित कर दिया है।

छात्र तरुण चौहान स्कूल परिसर में एक पेड़ पर साड़ी के टुकड़े से बनाए गए झूले पर झूल रहा था। खेल के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह झूले में फंस गया। इस दौरान उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने इसकी सूचना स्कूल की रसोइया और परिजनों को दी। बच्चे की मां ने मौके पर पहुंचकर उसे झूले से बाहर निकाला, जिसके बाद परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुरक्षा पर उठे सवाल, DEO ने किया निलंबित

रसोइया और सफाईकर्मी के अनुसार, बच्चे स्कूल समय से पहले पहुंचकर परिसर में खेलने लगते थे। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में बच्चों की देखरेख और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। घटना के बाद शिक्षा विभाग ने शासकीय प्राथमिक शाला मूड़ीडीह के प्रधानपाठक रघुनाथ चौधरी और सहायक शिक्षक (एलबी) गुणितराम चौधरी को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है।

BEO कार्यालय अटैच, जांच जारी

जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षकों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह पाया गया। निलंबन अवधि के दौरान दोनों शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बसना निर्धारित किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है, जिसकी पूर्ण रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. महासमुंद में छात्र की मौत कैसे हुई?
बसना के मूड़ीडीह सरकारी स्कूल में पेड़ पर साड़ी से बने झूले पर खेलते समय चौथी कक्षा के छात्र तरुण चौहान की गर्दन फंसने से मौत हो गई।

Q2. दो शिक्षकों को क्यों निलंबित किया गया?
DEO ने कर्तव्य में लापरवाही और बच्चों की सुरक्षा में चूक मानते हुए प्रधानपाठक रघुनाथ चौधरी और सहायक शिक्षक गुणितराम चौधरी को निलंबित किया।

Q3. घटना के बाद क्या कार्रवाई हुई?
बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित किया गया, BEO की प्राथमिक जांच के बाद शिक्षकों को बसना BEO कार्यालय अटैच किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन