भारतीय गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन, इंग्लैंड पहली पारी में 205 पर ढेर, अक्षर-अश्विन ने लिए 7 विकेट
image source : google

टीआरपी डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस दौरान इंग्लैंड टीम पहले बैटिंग करते हुए 205 रन ही बना सकी। टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 55 रन की पारी खेली। वहीं डैन लॉरेंस ने 46 रन, ओली पोप ने 29 और जॉनी बेयरस्टो ने 28 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 4 विकेट लिए। उनके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट झटके।

अक्षर ने जैक क्राउली, डॉम सिबली, डैन लॉरेंस और डॉम बेस को आउट किया।साथ ही सिराज ने बेयरस्टो और जो रूट को पवेलियन भेजा। वहीं, अश्विन ने ओली पोप और बेन फोक्स को आउट किया। एक विकेट वॉशिंगटन सुंदर को मिला। उन्होंने उन्होंने बेन स्टोक्स 55 रन पर LBW किया।

https://twitter.com/BCCI/status/1367421523829563394?s=20

खराब शुरुआत के साथ इंग्लिश की पारी 205 पर सिमटी

आपको बता दें, इंग्लैंड ने शुरुआत में 5 ओवर में बिना विकेट 10 रन बना लिए थे। जिसके बाद विराट कोहली ने छठा ओवर स्पिनर अक्षर पटेल को थमाया। फिर पटेल ने अपनी दूसरी बॉल पर ओपनर डॉम सिबली को क्लीन बोल्ड कर दिया। हलांकि सिबली भी सिर्फ 2 रन ही बना सके। साथ ही अपने अगले ओवर में अक्षर ने जैक क्राउली को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराया।

See also  Ravichandran Ashwin ने क्रिकेट प्रेमियों को किया हैरान, अचानक लिया IPL से संन्यास, अब भी क्रिकेट के मैदान में आएंगे नजर !

वहीं तीसरा झटका मोहम्मद सिराज ने 30 रन पर दिया। उन्होंने इंग्लिश कप्तान जो रूट को पवेलियन भेजा। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स ने 48 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला। बेयरस्टो के बाद स्टोक्स ने ओली पोप के साथ 5वें विकेट के लिए 43 रन जोड़े। यहां स्टोक्स भी पवेलियन लौट गए। तब पोप ने डैम लॉरेंस के साथ छठे विकेट के लिए 45 रन की पार्टनरशिप की। हालांकि यह कोई बड़ी पार्टनरशिप साबित नहीं हुई और इंग्लिश की पारी 205 पर ही सिमट कर रह गई।

विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के बराबर बना लिया रिकॉर्ड

विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के सबसे ज्यादा 60 टेस्ट में कप्तानी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कोहली ने अब तक 59 में से 35 टेस्ट में टीम इंडिया को जीत दिलाई है। यह टेस्ट जीतने के साथ ही वे वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड के सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वे इस मामले में लॉयड के साथ चौथे नंबर पर आ जाएंगे।

See also  अनुष्का शर्मा अपनी शादी में कपड़ों को लेकर डिजाइनर सब्यसाची मुख़र्जी से आखिर क्या कहा था। ​जानिये क्या है पूरा वाकया


यह मैच ICC टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। फाइनल के लिए भारत को यह मैच जीतना या ड्रॉ कराना जरूरी है। न्यूजीलैंड पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। इंग्लैंड टीम बाहर हो गई। यदि टीम इंडिया आखिरी टेस्ट हारती है, तो पॉइंट्स के आधार पर ऑस्ट्रेलिया टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। साथ ही यह सीरीज भी 2-2 से ड्रॉ हो जाएगी।

टीम इंडिया के पास सफल टीम बनने का मौका

इसके साथ ही टीम इंडिया के पास ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे सफल टीम बनने का भी मौका है। भारत ने अब तक 6 टेस्ट सीरीज में 16 में से कुल 11 मैच जीते हैं और 4 हारे हैं। वहीं, इंग्लैंड ने 20 में से 11 जीते और 6 हारे हैं।


भारतीय टीम इस टेस्ट में भी पिछले मैच की तरह 2 तेज गेंदबाज और 3 स्पिनर के कॉम्बिनेशन के साथ उतरी है। स्पिनर की कमान एक बार फिर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल संभाल रहे। तीसरे स्पिनर के तौर पर टीम में वॉशिंगटन सुंदर हैं।

See also  Virat Kohli : स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने नाम दर्ज किया ये रिकॉर्ड, मैदान पर उतरते ही रचा इतिहास

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…