India’s Playing 11 vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। अब तीसरा और अंतिम मुकाबला आज 12 अक्टूबर (शनिवार) को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम प्रबंधन इस मैच में कुछ खिलाड़ियों को आराम देकर बेंच स्ट्रेंथ को मौका दे सकता है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पहले टी20 में मयंक यादव और नीतीश कुमार को डेब्यू का मौका मिला था। मयंक ने गेंदबाजी में अपनी सटीकता से प्रभावित किया, जबकि नीतीश ने पावरप्ले के बाद 74 रनों की शानदार पारी खेली और ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए गेंद से भी कमाल दिखाया। हालांकि, नीतीश की जगह इस मैच में तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है।

तेज गेंदबाज मयंक यादव की जगह दिल्ली के हर्षित राणा को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। अगर हर्षित खेलते हैं, तो यह उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू होगा। हर्षित आईपीएल 2024 में गौतम गंभीर की मेंटरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए 13 मैचों में 19 विकेट लेने वाले प्रमुख गेंदबाज रहे थे। उनकी रफ्तार और वैरिएशन उन्हें गंभीर का संभावित गेमचेंजर बनाती है।

See also  टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू को को मिली ASP पद पर नियुक्ति, मणिपुर के मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

विकेटकीपर बैटर में भी बदलाव की संभावना है। संजू सैमसन को यशस्वी जायसवाल की गैरमौजूदगी में ओपनिंग का मौका मिला, लेकिन वे दोनों मैचों में ज्यादा असर नहीं डाल सके। उनकी जगह जितेश शर्मा को आजमाया जा सकता है, जो पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं। जितेश ने अपने खेले 9 टी20 मुकाबलों में 100 रन बनाए हैं।

संभावित भारतीय प्लेइंग 11

संजू सैमसन/जितेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी/तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव/हर्षित राणा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।