गुरुवार, 1 अक्तूबर 2026 गुरु, 1 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
खेल

ODI World Cup 2027: तीन देशों में खेले जाएंगे मैच, 12 शहरों में होगा मुकाबला, आइए जानते हैं मैच शेड्यूल

केपटाउन। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साउथ अफ्रीका के केपटाउन स्थित ‘जाइट्ज म्यूजियम ऑफ कंटेम्पररी आर्ट अफ्रीका’ (Zeitz MOCAA) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में वनडे वर्ल्ड कप 2027 के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार यह टूर्नामेंट अफ्रीकी महाद्वीप के तीन देशों, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 12 शहरों में […]

ODI World Cup 2027: तीन देशों में खेले जाएंगे मैच, 12 शहरों में होगा मुकाबला, आइए जानते हैं मैच शेड्यूल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

केपटाउन। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साउथ अफ्रीका के केपटाउन स्थित ‘जाइट्ज म्यूजियम ऑफ कंटेम्पररी आर्ट अफ्रीका’ (Zeitz MOCAA) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में वनडे वर्ल्ड कप 2027 के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार यह टूर्नामेंट अफ्रीकी महाद्वीप के तीन देशों, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 12 शहरों में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट की शुरुआत 4 अक्टूबर 2027 से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 21 नवंबर 2027 को जोहान्सबर्ग के ऐतिहासिक वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम को मुख्य ग्रुप स्टेज के लिए ग्रुप में जगह दी गई है, जहां उसका मुकाबला मजबूत टीमों के खिलाफ होगा।

तीन देशों के 12 शहरों में होंगे मैच

वर्ल्ड कप 2027 के लिए तीन देशों के 12 स्टेडियम तय किए गए हैं। इनमें साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग (वांडरर्स), केपटाउन (न्यूलैंड्स), डरबन (किंग्समीड), सेंचुरियन (सुपरस्पोर्ट पार्क), गकेबरहा (सेंट जॉर्ज पार्क), ब्लोमफोनटेन (मंगांग ओवल), पार्ल (बोलैंड पार्क) और ईस्ट लंदन (बफेलो पार्क) शामिल हैं।

वहीं जिम्बाब्वे के हरारे (हरारे स्पोर्ट्स क्लब), बुलावायो (क्वींस स्पोर्ट्स क्लब) और विक्टोरिया फॉल्स और नामीबिया के विंडहोक क्रिकेट ग्राउंड मैच खेले जाएंगे।

फ्री बैलेट प्रक्रिया और टिकट विंडो की शुरुआत

शेड्यूल जारी करने के साथ ही ICC ने दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए टिकटों की फ्री बैलेट प्रक्रिया (Free Ballot Process) की शुरुआत भी कर दी है। 1 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया के जरिए फैंस बिना किसी शुरुआती फीस के पसंदीदा मुकाबलों के लिए टिकटों का आवेदन कर सकते हैं।

नया टूर्नामेंट फॉर्मेट में मैच, सुपर सीरीज से सुपर-7 तक

इस बार 14 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे, जिन्हें 4 चरणों में बांटा गया है।

  1. सुपर सीरीज (Super Series):- सबसे कम रैंकिंग वाली 3 टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी, जिनमें से टॉप टीम मुख्य चरण में पहुंचेगी।
  2. ग्रुप स्टेज (12 टीमें):- बाकी बची 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुपों में बांटा जाएगा।
  3. सुपर-7 स्टेज:- दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें और दोनों ग्रुप मिलाकर अगली सर्वश्रेष्ठ टीम (कुल 7 टीमें) सुपर-7 चरण में पहुंचेंगी।
  4. नॉकआउट (सेमीफाइनल और फाइनल):- सुपर-7 की शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।
The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन