शनिवार, 3 अक्तूबर 2026 शनि, 3 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
खेल

IND vs PAK Live Update: अभिषेक की तूफानी पारी, 20 गेंदों में जड़ा फिफ्टी

India vs Pakistan Final: भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की कप्तानी साहिबजादा फरहान कर रहे हैं। भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन मुख्य […]

India Pakistan cricket final
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

India vs Pakistan Final: भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की कप्तानी साहिबजादा फरहान कर रहे हैं। भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन मुख्य स्पिनरों के साथ मैदान में उतरी है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। जरूरत पड़ने पर शिवम दुबे उनका साथ दे सकते हैं। टीम के पास अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के रूप में पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाजी के विकल्प भी मौजूद हैं।

Live Update- अभिषेक फिफ्टी, पॉवरप्ले में 81 रन

अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 3 चौके लगाए। वहीं पॉवरप्ले की बात करें तो भारतीय टीम ने 81 रन बनाए।

संजू भी आउट

चौथे ओवर में भारत को एक और बड़ा झटका लगा है। संजू सैमसंग २ रन बनाकर पवेलियन लौट गए है।फिलहाल 4ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 52/2 है।

भारत को लगा पहला झटका

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने भारतीय टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। इसी बीच भारत को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। वैभव 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल तीन ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 43/1 है। अभिषेक 9 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे है।

पाकिस्तान ने किया एक बदलाव

पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर की जगह साद मसूद को टीम में शामिल किया गया है। साद मसूद स्पिन गेंदबाजी का विकल्प देते हैं। इस बदलाव के साथ पाकिस्तान ने अपनी टीम में स्पिन विभाग को मजबूत करने की कोशिश की है।

भारत-पाकिस्तान फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट फाइनल को सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। टीवी पर मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 1 चैनल पर होगा। हिंदी में मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स 3 पर देखा जा सकेगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिनहास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सूफियान मुकीम।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन