टीआरपी डेस्क। RCB vs SRH : बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच खेले गए IPL 2026 के पहले मुकाबले में कोहली और देवदत्त पडिकल के शानदार पारी के बदौलत SRH को मात दे दी।

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 201 रन बनाए थे। 202 रनों के विशाल टारगेट को RCB ने महज 15.4 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

हैदराबाद की पारी

हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने महज 29 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद ईशान किशन ने पारी को संभालते हुए आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 38 गेंदों में 80 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

अंतिम ओवरों में अनिकेत वर्मा ने तेज़तर्रार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 43 रन जोड़े। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने भी 31 रनों का अहम योगदान दिया। हालांकि, अभिषेक शर्मा (7), ट्रेविस हेड (9) और नीतीश कुमार रेड्डी (1) बड़ी पारी नहीं खेल सके।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।