RCB vs SRH IPL 2026 LIVE Score: बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 202 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
RCB vs SRH IPL 2026 LIVE Score: हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने महज 29 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद ईशान किशन ने पारी को संभालते हुए आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 38 गेंदों में 80 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
RCB vs SRH IPL 2026 LIVE Score: अंतिम ओवरों में अनिकेत वर्मा ने तेज़तर्रार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 43 रन जोड़े। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने भी 31 रनों का अहम योगदान दिया। हालांकि, अभिषेक शर्मा (7), ट्रेविस हेड (9) और नीतीश कुमार रेड्डी (1) बड़ी पारी नहीं खेल सके। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली।


