Road Safety World Cricket
Image Source- Google

रायपुर। शहर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट टूर्नामेंट ( Road Safety World Cricket ) का पहला मैच खेला जाएगा। पहली बार देश और दुनिया के मशहूर क्रिकेटर रायपुर के स्टेडियम में चौके-छक्के लगाते दिखेंगे। शुक्रवार की शाम 7 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच होगा।

ऐसा पहली बार होगा जब सचिन रायपुर के स्टेडियम पर खेलेंगे। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर की कंपनी प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप यहां रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट टूर्नामेंट ( Road Safety World Cricket Tournament ) का आयोजन कर रही है। इसका मकसद लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करना है। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और श्रीलंका के क्रिकेटर्स शामिल होंगे।

आज भिड़ेंगे क्रिकेट के ये सितारे

इंडिया लेजेंड्स : सचिन तेंदुलकर (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान, नमन ओझा, प्रज्ञान ओझा, नोएल डेविड, मुनाफ पटेल, इरफान पठान, मनप्रीत गोनी, एस. बद्रीनाथ और विनय कुमार।
बांग्लादेश लीजेंड्स : मोहम्मद रफीक (कप्तान), खालिद महमूद, मोहम्मद शरीफ, मुश्फिकुर रहमान, मैमून राशीद, नफीस इकबाल, अब्दुर रज्जाक, खालिद मशूद, हनन सरकार, जावेद उमर, राजिन सालेह, मेहराब हुसैन, आफताब अहमद, आलमगीर कबीर।

See also  डीएलएड प्रथम और डीएड द्वितीय वर्ष के परिणाम घोषित, पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 से

रायपुर का मैदान ए जंग

रायपुर की विकेट आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 मैचों की मेजबानी कर चुकी है। जानकारों का मानना है कि यहां पर विकेट थोड़ी धीमी होगी। साथ ही रायपुर में बड़ी बाउंड्री लगाना भी चुनौतीपूर्ण होगा। आंकड़ों पर अगर गौर करें, तो कोई भी टीम इस स्टेडियम में 170 के स्कोर से आगे नहीं बढ़ पाई है, ऐसे में एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

ये चीजें हैं स्टेडियम में ले जाना है बैन

  • रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान शराब, बीड़ी सिगरेट, गुटका,तंबाकू, माचिस, लाइटर्स एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थ।
  • पानी की बोतल, टिफिन, वाद्ययंत्र कुर्सी स्टूल, बोर्ड, हॉकी स्टिक, झंडा अग्नियास्त्र, पटाखा, चाकू ,कटार तलवार ,कैची ,काटने वाले तेज धारदार हथियार अन्य खतरनाक वस्तु।
  • खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य छोड़कर), कांच का कंटेनर, हैंड बैग, सूटकेस, लेडीस बैग, कागज का पैकेट।
  • लैपटॉप, हैंडीकैम कैमरा, लेजर लाइट, लाइट पेन, पेंसिल खेलने वाले गेम, रॉड, रेडियो, जानवर, प्रचार उत्पादन सामग्री, आदि।
See also  छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या के लिए नए सिरे से तैयार होगा रोडमैप

Road Safety World Cricket Tournament का शेड्यूल

  • 5 मार्च इंडिया लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स- शाम 7 बजे से
  • 6 मार्च श्रीलंका लीजेंड्स बनाम वेस्टइंडीज लीजेंड्स- शाम 7 बजे से
  • 7 मार्च इंग्लैंड लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स- शाम 7 बजे से
  • 8 मार्च साउथ अफ्रीका लीजेंड्स बनाम श्रीलंका लीजेंड्स- शाम 7 बजे से
  • 9 मार्च इंडिया लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स- शाम 7 बजे से
  • 10 मार्च बांग्लादेश लीजेंड्स बनाम श्रीलंका लीजेंड्स- शाम 7 बजे से
  • 11 मार्च इंग्लैंड लीजेंड्स बनाम साउथ अफ्रीका लीजेंड्स- शाम 7 बजे से
  • 12 मार्च बांग्लादेश लीजेंड्स बनाम वेस्टइंडीज लीजेंड्स- शाम 7 बजे से
  • 13 मार्च इंडिया लीजेंड्स बनाम साउथ अफ्रीका लीजेंड्स- शाम 7 बजे से
  • 14 मार्च श्रीलंका लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स- शाम 7 बजे से
  • 15 मार्च साउथ अफ्रीका लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स- शाम 7 बजे से
  • 16 मार्च इंग्लैंड लीजेंड्स बनाम वेस्टइंडीज लीजेंड्स- शाम 7 बजे से
  • 17 मार्च पहला सेमीफाइनल- शाम 7 बजे से
  • 19 मार्च दूसरा सेमीफाइनल – शाम 7 बजे से
  • 21 मार्च फाइनल- शाम 7 बजे से
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।