लखनऊ और राजस्थान के बीच महामुकाबला

RR vs LSG : IPL 2026 के 32 वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच लखनऊ के एकना स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ की टीम इस सीजन अब तक अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत को तरस रही है, वहीं राजस्थान रॉयल्स अपनी ओपनिंग जोड़ी पर बढ़ती निर्भरता को कम करने की चुनौती से जूझ रही है।

लखनऊ के नवाब घर में ही क्यों पड़ रहे हैं कमजोर?

लखनऊ सुपर जायंट्स की गाड़ी इस सीजन पटरी से उतरी हुई नजर आ रही है। 6 मैचों में महज 2 जीत के साथ टीम 9वें पायदान पर है। ऋषभ पंत का बल्ला अब तक उम्मीद के अनुसार नहीं चला है। टॉप ऑर्डर की नाकामी ने लखनऊ की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। इस मैदान पर लखनऊ को इस सीजन अपनी पहली जीत का बेसब्री से इंतजार है।

राजस्थान का मिडल ऑर्डर फेल

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स (RR) भले ही चौथे पायदान पर हो, लेकिन पिछले दो मैचों (SRH और KKR) में मिली हार ने उनकी पोल खोल दी है। पूरी टीम सिर्फ यशस्वी जायसवाल (223 रन) और वैभव सूर्यवंशी (246 रन) के भरोसे चल रही है। वहीं कप्तान रियान पराग 6 मैचों में सिर्फ 61 रन बना सके हैं। वहीं, ‘फिनिशर’ शिमरोन हेटमायर के बल्ले से 5 मैचों में केवल 39 रन निकले हैं। ध्रुव जुरेल ने दो अर्धशतक जरूर जड़े हैं, लेकिन निरंतरता का अभाव साफ दिख रहा है।

See also  PM Modi Poster: PM मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर 100 FIR दर्ज, 6 गिरफ्तार,आम आदमी पार्टी के ऑफिस से निकली वैन में मिले पोस्टर

क्या आज बदलेगी किस्मत?

गौरतलब है कि राजस्थान को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो उनके मध्यक्रम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दूसरी ओर, लखनऊ के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, जो उन्हें और भी खतरनाक बनाता है। दरअसल, आज का मुकाबला इस बात पर निर्भर करेगा कि इकाना की धीमी पिच पर लखनऊ के स्पिनर्स हावी होते हैं या राजस्थान के ओपनर्स फिर से रनों का अंबार लगाते हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।