Tokyo Paralympics में पहला गोल्ड जीत कर शूटर अवनि लखेरा ने इतिहास रचा

टोक्यो। टोक्यो ओलिंपिक्स में भारत की सुबह सोने-चांदी के साथ हुई। अवनि लेखरा ने निशानेबाजी में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता। वहीं पुरुषों के एफ 57 कैटेगरी में योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता।

वहीं जेवलिन में भारत को दो मेडल आए। दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झाझरिया ने तीसरा मेडल जीता लिया। उन्होंने 64.35 मीटर थ्रो कर सिल्वर जीता। जबकि सुंदर गुर्जर ने 64.01 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

जयपुर की रहने वाली अवनि पैरालिंपिक गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली महिला भी हैं। अवनि ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 के फाइनल में 209 पॉइंट स्कोर कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इससे पहले उन्होंने क्वॉलिफिकेशन राउंड में 7 वें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई थी। अवनि पैरालिंपिक में मेडल जीतने वाली तीसरी शूटर भी हैं। उनसे पहले रियो में दीपा मलिक ने सिल्वर और टोक्यो पैरालिंपिक में व्हीलचेयर टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल जीता।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।