ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में 25 प्रतिशत बढ़ा बस किराया, महंगा हुआ सफर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बसों का किराया 25 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और वर्तमान में डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के मद्देनजर यात्री किराए में 40 प्रतिशत वृद्धि की मांग की। मुख्यमंत्री बघेल ने चर्चा उपरान्त इसमें 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की सहमति दी।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, आयुक्त परिवहन टोपेश्वर वर्मा, अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त देवव्रत सिरमौर उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के संरक्षक तथा सभापति नगरपालिक निगम रायपुर प्रमोद दुबे सहित बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।