स्पोर्टस डेस्क : आने वाले कुछ घंटों में T20 World Cup के दूसरे फाइनलिस्ट टीम का फैसला हो जाएगा। आज दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच हो रहा है। मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम का सामना फाइनल मैच में 14 नवंबर रविवार को न्यूजीलैंड से होगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे मुकाबले पर पाकिस्तानी फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व एरॉन फिंच कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तानी टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में है।

T20WC को मिल सकता है नया विजेता

अगर आज के सेमीफाइनल मैच में कंगारू टीम जीत दर्ज करती है तो फाइनल मुकाबले में कंगारू टीम का सामना कीवी टीम से होगा। साथ ही T20WC को एक नया चैम्पियन मिलना तय हो जाएगा। क्योंकि दोनों ही टीमों ने आज तक T20WC की चैंपियन बनने में नाकाम रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।