टीम इंडिया को सेमीफाइनल में मिली एंट्री, 71 रन से हारी जिम्बाब्वे

खेल डेस्क। टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई है। रविवार को आखिरी लीग मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया। अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को एडिलेड में खेलेगी।

कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। 20 ओवर में 5 विकेट खोकर भारत ने 186 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 25 बॉल में 61 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 244 रहा। इस दौरान 6 चौके और 4 छक्के लगाए। केएल राहुल ने भी 35 बॉल में 51 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट शॉन विलियम्स ने लिए।

जवाबी पारी में जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर ऑलआउट हो गई। अश्विन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और मोहम्मद शमी को 2-2 विकेट्स मिले। भारत ने ग्रुप-2 में अपने 5 में से 4 मुकाबले जीते और 8 अंक के साथ नंबर-1 पर रही। इस ग्रुप से क्वालिफाई करने वाली दूसरे टीम पाकिस्तान रही। उसके 5 मैच में 6 अंक हैं। ग्रुप 1 में न्यूजीलैंड पहले और इंग्लैंड ने दूसरे स्थान पर रही।

See also  रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : छत्तीसगढ़ में शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ क्यूआरटी टीम सतर्क, जानें क्यों?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।