खेल डेस्क। टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया मुंबई पहुंच गई है। कुछ देर में नरीमन पॉइंट्स पर विक्ट्री परेड शुरू होगी। हजारों की फैंस अपने क्रिकेटर्स के स्वागत के लिए पहुंचे। 3 किमी लंबे नरीमन पॉइंट्स 3 लाख से ज्यादा लोग पहुंच चुके हैं। जहां पैर रखने की जगह तक नहीं है। तेज बारिश के बाद भी खेल प्रशंसक मरीन ड्राइव में मौजूद हैं।

बता दें कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर आज यानी 4 जुलाई को बारबाडोस से दिल्ली पहुंची। सुबह एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद होटल आईटीसी मौर्या में रुकी। यहां से कुछ देर के बाद भारतीय टीम सपोर्ट स्टाफ के साथ पीएम मोदी के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंची। जहां बीसीसीआई ने पीएम मोदी को नमो-1 की जर्सी भेंट की। पीएम आवास पर खिलाड़ी करीब 2 घंटे रहे। इस दौरान पीएम ने खिलाड़ियों से चर्चा की और उनका उत्साह बढ़ाया।

अब भारतीय टीम ने मुंबई पहुंच गई है। जहां टीम इंडिया की फ्लाइट का वाटर कैनन से भव्य स्वागत किया गया। टीम इंडिया तूफान की वजह से बारबाडोस में तीन दिन से फंसी थी। BCCI ने उसे लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा। इस प्लेन का नाम ‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ रखा गया।

See also  Rohit Sharma Retiremen : टेस्ट क्रिकेट को रोहित शर्मा का अलविदा, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा…

टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 में काफी शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात दी और 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद बारबाडोस में आए चक्रवात की वजह से टीम वहीं फंस गई और फिर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने स्पेशल चार्टर फ्लाइट के जरिए टीम इंडिया को दिल्ली के लिए रवाना किया। चैंपियन बनने के बाद दिल्ली पहुंची भारतीय टीम का आज सुबह एयरपोर्ट पर ही जोरों-शोरों के साथ स्वागत किया गया। फैंस टीम इंडिया के प्लेयर्स और ट्रॉफी की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए।

टीम इंडिया के खिलाड़ी विक्ट्री परेड में शामिल होने कुछ देर में नरीमन पॉइंट पहुंचेंगे। यहीं से खुली बस में सवार होकर 2.2 किमी दूर वानखेड़े स्टेडियम तक विजय जुलूस निकालेंगे। इसके बाद स्टेडियम में सम्मान समारोह में उन्हें 125 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा।

See also  भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाज़ी का फैसला, सीरीज़ पर कब्जा जमाने की नियत से उतर रही है टीम ब्लू

टीम इंडिया गुरुवार सुबह 6 बजे बारबाडोस से दिल्ली पहुंची थी। यहां कप्तान रोहित शर्मा सहित ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने भांगड़ा किया। टर्मिनस से बाहर आकर कप्तान रोहित शर्मा, BCCI सचिव जय शाह और प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने केक काटा। इस दौरान भारतीय फैंस अपने चहेते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।