Team India to win ODI series after eight years in England, first match at Oval today
Team India to win ODI series after eight years in England, first match at Oval today

लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज के बाद आज से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच ओवल मैदान पर शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होगा। भारत ने टेस्ट मैच गंवाने के बाद टी-20 सीरीज में जबरदस्त वापसी की और 2-1 से सीरीज अपने नाम की। अब टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने की चुनौती होगी।

बता दें कि भारत ने वनडे में इंग्लैंड से अब तक 10 सीरीज जीती हैं, लेकिन इंग्लैंड की धरती पर उसे तीन सीरीज में ही जीत मिली है (इसमें 1986 में 1-1 से बराबर छूटी सीरीज भी शामिल है, जिसमें भारत को विजेता घोषित किया गया था)। अंतिम बार उसे इंग्लैंड में आठ साल पहले 2014 में 3-1 से जीत हासिल हुई थी।

इंग्लैंड में भारत का रिकॉर्ड
वनडे खेले: 42
भारत जीता: 16
इंग्लैंड जीता: 22
बेनतीजा: 03
टाई: 01

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।