Bomb hurled at RSS office in Kerala, window panes broken, police team reached spot
Bomb hurled at RSS office in Kerala, window panes broken, police team reached spot

कन्नूर। ( Bomb hurled at RSS office in Kerala) केरल के कन्नूर जिले के पय्यानुर में आरएसएस कार्यालय पर बम फेंकने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पय्यान्नूर पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह हुई, हमले में इमारत की खिड़की के शीशे टूट गए। इस घटना में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

भाजपा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

इस घटना पर भाजपा के टॉम वडक्कन ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि यह चौंकाने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है कि कानून और व्यवस्था की स्थिति सामाजिक संगठनों पर बम फेंकने के स्तर तक बिगड़ गई है। यह नागरिक समाज में स्वीकार्य नहीं है। इससे पहले भी आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं। इस तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति से जल्दी से निपटना होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।