टीम इंडिया के लिए जीत जरूरी, T-20 World Cup में आज अफगानिस्तान से है मुकाबला, बड़े अंतर से जीत है जरूरी

खेल डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया अपना तीसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम के ऊपर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। सेमीफाइनल में जगह पाने के लिए भारत को इस मैच में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी।

टॉस का है असर

भारत की टीम दोनों ही मैचों में टॉस हारी है। जिसके कारण उन्हें खेल की सबसे मुश्किल परिस्थितियों से गुज़रना पड़ा। बैटिंग के दौरान ओस के कारण भारतीय टीम को 20-30 रन ज्यादा बनाने पड़ेंगे। इस कोशिश में दोनों बार भारत ने रन कम बनाए और मैच गंवाया।

ज्यादा बनाना होगा नेट रन रेट

भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। इसके लिए भारतीय टीम अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा। इसके बाद दूसरी कंडीशन यह है कि अफगनिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हरा दे। फिर भारत अपने आखिरी दो मुकाबले भी इस अंतर से जीते कि उसका नेट रन रेट अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों से बेहतर हो जाए।

See also  भारत का सामना आयरलैंड से: जीते तो सेमीफाइनल में, जानिए टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

रोहित को फिर मिल सकती है ओपनिंग

ऐसा हो सकता है कि रोहित शर्मा वापस बतौर ओपनर उतरें। अगर ऐसा होता है तो केएल राहुल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है। सूर्यकुमार यादव के फिटनेस पर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
दूसरी ओर असगर अफगान के रिटायरमेंट के बाद हशमतउल्लाह शाहिदी या उस्मान घनी को उनकी जगह पर अफगान प्लेइंग-11 में खिलाया जा सकता है।

इस वर्ल्ड कप में टारगेट का पीछा करते हुए टीमों ने अबुधाबी में 8 मैचों में से 6 मैच जीते हैं। लिहाजा इस बार भी टॉस जीतकर पहले फील्डिंग फायदेमंद हो सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।