टीआरपी डेस्क। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का खिताबी मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में आरसीबी का लक्ष्य अपनी बादशाहत बरकरार रखना होगा, जबकि दिल्ली की टीम अपनी पहली ट्रॉफी की तलाश में उतरेगी।

आंकड़ों में दिल्ली भारी, पर RCB है ‘डिफेंडिंग चैंपियन’

इतिहास की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों के बीच हुए अब तक के 9 मुकाबलों में दिल्ली ने 6 जीते हैं। हालांकि, आरसीबी ने पिछले साल के फाइनल में दिल्ली को हराकर ही इतिहास रचा था। इस सीजन के लीग स्टेज में भी दोनों ने एक-एक मैच जीतकर बराबरी का मुकाबला किया है।

स्मृति और नंदिनी पर टिकी नजरें

इस फाइनल में व्यक्तिगत उपलब्धियां भी दांव पर हैं:

  • स्मृति मंधाना (ऑरेंज कैप): स्मृति ने 8 मैचों में 290 रन बनाए हैं। यदि वे आज 53 रन और बना लेती हैं, तो हरमनप्रीत कौर को पछाड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगी।
  • नंदिनी शर्मा (पर्पल कैप): दिल्ली की नंदिनी शर्मा 16 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें सोफी डिवाइन (17 विकेट) को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 2 विकेट की दरकार है।

पिच और मौसम का मिजाज

वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम की पिच अब बल्लेबाजों के लिए अनुकूल हो चुकी है। यहाँ बाद में बल्लेबाजी (चेज) करना आसान है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है। अच्छी खबर यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम क्रिकेट के लिए बिल्कुल अनुकूल रहेगा।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।